भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। बादल छंटने के बाद तेज धूप भी निकलती रही, जिससे उमस भी काफी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्र 79 प्रतिशत रही। 8.2 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। वहीं भागलपुर शहर समेत जिले के अन्य हिस्सों में महज चार मिलीमीटर बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह से आठ जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में मानसून पर भारी सूर्य की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल; कब...