Bhagalpur News: बारिश के बीच संपन्न हुआ भादो मेला
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के प्रसिद्ध मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा से शुरू हुआ चार दिवसीय भादो मेला सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। चार दिनों तक धाम परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा ब्रजलेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। मेला कमेटी के गोपाल चौधरी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मेला आयोजन में कई तरह की परेशानियां सामने आईं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर मौसम का कोई खास असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.