भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता मंगलवार शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 6.40 बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत जबकि दोपहर 1.40 बजे आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। पूरबा हवा 5.1 किमी/घंटा की रफ्तार से चली, जबकि शाम को 10.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी।बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23-27 सितंबर के दौरान के जिले के कुछ स्थानों पर घने बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश की भी संभावना है। यह भी पढ़ें- मौसम: कल से तीन दिन बारिश के आसार इस अवधि में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम ...