Bhagalpur News: बारिश का सिलसिला जारी, दो डिग्री कम हुआ तापमान
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ते रहे। शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिन में कम समय के लिए धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 4.4 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। सबौर समेत जिले के अन्य हिस्सों में औसत 44.2 मिलीमीटर बारिश हुई।बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12-15 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.