भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है, जबकि कई जगहों पर खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। अकबरनगर, खेरैहिया व इंग्लिश चिचरौन सहित दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गंगा का कहर तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका, आबादी क्षेत्र में भरा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...