भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-ट्राई साइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन बारसोई स्थित बुनियाद केंद्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कदवा प्रखंड के बेलौन पंचायत अंतर्गत ढांगी शिकारपुर वार्ड संख्या-8 निवासी सोरेन राय (69 वर्ष), पिता स्वर्गीय जानकी राय ने आरोप लगाया है कि पिछले एक वर्ष से उनकी खराब ई-ट्राई साइकिल की मरम्मत नहीं की जा रही है. बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर वापस लौटा दिया जाता है।पीड़ित ने बताया कि उनके पास 60 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र है। लगभग एक वर्ष पूर्व उन्हें सरकारी योजना के तहत ई-ट्राई साइकिल मिली थी, लेकिन कुछ ही समय में वह खराब है। इसके बाद मरम्मत के लिए वे ऑटो भाड़ा कर कदवा से बारसोई ...