Bhagalpur News: बायोटेक्नोलॉजी विभाग में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास को लेकर पेरेंट्स-टीचर मीट आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के मासिक टेस्ट के अंक, कक्षा में उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षिकाओं डॉ. निधि वर्मा और सबा नाज ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद कर काउंसिलिंग की तथा छात्रों को नियमित उपस्थिति और अध्ययन में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विभाग की समन्वयक डॉ. गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक, अभिभावक और छात्र के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। इस मौके पर विभागीय कर्मी इरफान, गणेश्वर दास, कपिल देव मंडल और देवेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.