भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित बटेश्वर स्थान में चल रहे एक माह के बाबा बटेश्वरनाथ महोत्सव के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा पूजन और बनारस के पंडितों द्वारा गंगा महाआरती आयोजित की जा रही है। महोत्सव का आयोजन केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि शिव महापुराण कथा का वाचन करने के लिए काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित पुष्पेंद्र द्विवेदी पधार रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: फोर्ती में शिव महापुराण नौ अगस्त से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...