Bhagalpur News: बाबाधाम गई वृद्ध महिला लापता
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर प्रखंड की अभिया निवासी हवा देवी (75 वर्ष) पति शिवशंकर मंडल बीते 14 अगस्त से लापता है। बताया जाता है कि हवा देवी गांव के अन्य लोगों के साथ बाबाधाम जल चढ़ाने के लिए गई थी, लेकिन सुल्तानगंज में जल भरकर जब सभी चले तो रास्ते में वह कहीं खो गई। लापता महिला के पुत्र संजय कुमार मंडल ने बताया कि जो साथ में गए थे, उनलोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में पूजा के लिए निकली महिला लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.