Bhagalpur News: बाढ़ शिविरों में पहुंचे नगर विधायक, पीड़ितों को दिलाया मदद का भरोसा
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गहराते बाढ़ संकट के बीच शुक्रवार को नगर विधायक रोहित पांडेय ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने टीएनबी कॉलेजिएट, चर्च फील्ड, सीटीएस मैदान तथा महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने दूरभाष पर जिलाधिकारी और सदर एसडीओ से वार्ता कर राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.