Bhagalpur News: बाढ़ राहत शिविर में पशुपालन पर प्रशिक्षण आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को आपदा की स्थिति से उबरने के साथ आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की गई है। यूको आरसेटी, भागलपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में आवासित लोगों के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें इच्छुक प्रतिभागियों को गाय व बकरी पालन के जरिए स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यूको आरसेटी के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बैंकिंग, वित्तीय जागरूकता और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान डोमेन स्किल ट्रेनर आकाश कुमार ने प्रतिभागियों को गाय और बकरी पालन के व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.