भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने प्रभावितों की सहायता के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपदा की स्थिति में विस्थापितों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए शहर के चार प्रमुख स्थलों पर राहत शिविर लगाने का खाका तैयार किया गया है। जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलते ही निगम की ओर से इन शिविरों में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड मेंराहत शिविरों का स्थान निगम प्रशासन के अनुसार, बाढ़ प्रभावितों के लिए सीटीएस, महाशय ड्योढ़ी, टिल्हा कोठी और पॉलिटेक्निक कॉलेज में राहत शिविर स्थापित किए जाएंगे। इन शिविरों में शरण लेने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल, निर्बाध रोशनी और ...