Bhagalpur News: बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बांटे गए 83 पॉलीथिन शीट
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। खरीक अंचल में चार सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 42,301 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया द्वारा कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। नदी के कटाव को नियंत्रित करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य के तहत प्रभावित परिवारों के बीच 83 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें अस्थायी रूप से बारिश एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिल सके। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.