Bhagalpur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 150 पशुओं के लिए चारा वितरित
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 150 पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि आपदा मित्रों द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने, बाढ़ के पानी से दूरी बनाए रखने, विद्युत तारों एवं अन्य संभावित खतरों से सावधान रहने तथा आपात स्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बाढ़ शिविरों में मवेशियों के चारे का संकट, ऊंचे दामों पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.