Bhagalpur News: बाढ़ के पानी से घिरीं नाथनगर की नौ पंचायतें
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर नाथनगर प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतें पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर चुकी हैं। यदि इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो तीन से चार दिनों के भीतर स्थिति और भयावह हो जाएगी। दियारा इलाके के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दिया है। निचले स्थान पर रहने वाले विस्थापित लोग अभी से ऊंचे स्थान पर जाकर अपना आशियाना बनाने का जुगाड़ करने लगे हैं। हालांकि शंकरपुर और रत्तीपुर बैरिया ये दो पंचायतों को छोड़कर शेष पंचायतों में अभी आवाजाही का रास्ता अवरोध नहीं हुआ है। इसलिए लोगों का पलायन अभी रुका हुआ है। बैरिया पंचायत के लगभग एक दर्जन परिवार मवेशी के साथ सीटीएस में शरण लिए हुए हैं। मंगलवार को नाथनगर के सीओ मनोहर कुमार ने नाव से प्रभावित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.