Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का फिर 20 मीटर हिस्सा नदी में समाया
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध पर गंगा नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना दिन-रात हो रहे भीषण कटाव से पूरे इलाके के लोगों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार की देर रात से लेकर शनिवार की शाम तक तटबंध का 20 मीटर हिस्सा कटकर नदी में समा गया। जिसके कारण नदी में समाए तटबंध की कुल लंबाई 220 मीटर हो गई। नदी की धारा लगातार गांव की ओर रूख कर रहा है। इस वजह से अब पुरानी रेलवे लाइन पर कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, जल संसाधन विभाग की ओर से रेलवे लाइन पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नदी की धारा गांव की ओर रूख करने के कारण पानी लगातार गांव की ओर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात एक जेनरेटर लोड ट्रैक्टर कटाव की भेंट चढ़कर नदी की तेज धारा में बह गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.