भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध पर कटाव फिलहाल स्थिर है, लेकिन अब बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह कटाव स्थल से पश्चिम दिशा की ओर दो किमी की दूरी राघोपुर-अठगामा गांव की सीमा पर पुरानी रेलवे लाइन तटबंध के निचले हिस्से में तीन जगह अचानक रिसाव शुरू हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग द्वारा बचाव शुरू किया गया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रिसाव स्थल पर बने झुग्गी-झोपड़ी को भी हटाया गया एवं प्रशासन ने आसपास के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग वहीं, गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण ...