Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...ममलखा गांव में ग्रामीण बांध टूटने से पूरा गांव जलमग्न
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद ग्रामीण बांधों पर दबाव बढ़ गया है और कई जगह बांध टूटने लगे हैं। शनिवार की देर रात करीब एक बजे ममलखा गांव के पास ग्रामीण बांध टूट गया, जिसके बाद पूरा गांव जलमग्न हो गया। स्कूल, अस्पताल, हाट मैदान और सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं। रात से रविवार सुबह तक ग्रामीण अपने सामान बचाने में जुटे रहे। कई जगह पानी कमर और छाती तक पहुंच गया। लगभग हर जगह तीन से चार फीट पानी भर गया। लोग जरूरी घरेलू सामान और पशुओं को लेकर ऊंचे स्थानों तथा सड़क किनारे शरणार्थी की तरह रह रहे हैं। बांध टूटने से लगभग 5000 आबादी प्रभावित हुई है। ममलखा पंचायत के मुखिया अभिषेक अर्नब ने बताया कि रात में बांध टूटने के बाद गंगा का बाढ़ का पानी पूरे गांव में फैल गया। लोगों को काफी परेशानी हो रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.