Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...बाढ़ के कारण दो विद्यालय को किया टैग
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के दो विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में टैग किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्राथमिक विद्यालय छिंट मकंदपुर और प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर नवटोलिया के परिसर तथा पोषक क्षेत्र में जलजमाव हो गया है। इससे विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है। मार्ग में पानी जमा रहने के कारण शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को संबंधित टैग विद्यालयों में सभी शिक्षकों के साथ योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- बस्ती और विद्यालयों में घुसी बाढ़, कई सम्पर्क मार्ग डूबे प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.