Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...बहियारों में पानी घटने से ग्रामीणों को मिली राहत
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। चानन बहियार में फैला बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, जबकि गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर बना रहा। पानी घटने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि निचले इलाकों के लोग अब भी पूरी तरह सतर्क हैं। वहीं अकबरनगर, श्रीरामपुर, खेरैहिया, बसंतपुर, भवनाथपुर, छीट मकंदपुर, पैन, इंग्लिश चिचरौन सहित आसपास के बहियार क्षेत्रों में कई स्थानों पर अब भी पानी मौजूद है। निचले इलाकों के ग्रामीण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: निचले इलाकों में मिलेगी राहत, गंगा-यमुना के तेवर नरम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.