Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...नरकटिया-नंन्हकार बांध में पांच जगह चूहे के बिल से पानी रिसा
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया-नंन्हकार बांध में पांच जगह चूहे का बिल होने के कारण पानी का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद तत्काल वहां काम कर रही फ्लड फाइटिंग टीम ने जियो बैग मंगवाकर सभी जगहों को बंद कराया। काफी मशक्कत के बाद पानी के रिसाव पर फिलहाल नियंत्रण पा लिया गया है। इधर, नरकटिया के पास गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गंगा किनारे महज पांच फीट की दूरी पर सैकड़ों घर हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे खेलते या आते-जाते समय अनजाने में नदी की ओर चले जाते हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग नदी किनारे बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण हर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.