भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गोराडीह प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिसमें योगिया, मोहनपुर, बाघमारा, रायपुरा, गोहारियो, श्रीरामपुरडीह की स्थिति ज्यादा खराब है। इन गांवों के कई घरों में करीब चार फीट पानी घुस गया है, जिससे लोगों के साथ मवेशियों का जीवन प्रभावित हो गया है। योगिया गांव का चारों तरफ से बाहर निकलने का संपर्क बंद हो गया है। साथ ही हजारों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है। उधर, रविवार को गोराडीह सीओ कुमार शिवम और थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। यह भी पढ़ें- जिले के 23 पंचायत पूर्ण एवं आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित सीओ ने बताया कि सोमवार से नाव की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। साथ ही बताया क...