Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...गंगा व चानन बहियार का पानी घटा
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गंगा नदी तथा चानन बहियार में बाढ़ का पानी कम होने लगा। लगातार कई दिनों से बढ़े जलस्तर के बाद पानी घटने से निचले इलाकों के लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि बाढ़ की मार झेल रहे पशुपालकों की परेशानी अब भी कम नहीं हुई है। बहियार एवं निचले क्षेत्रों में पानी भरे रहने के कारण पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। बाढ़ के कारण कई जगहों पर पशुपालकों के घरों एवं पशु बांधने वाले स्थानों के आसपास पानी जमा हो गया है। ऐसी स्थिति में कई पशुपालक मजबूरी में सड़क किनारे अथवा ऊंचे स्थानों पर अपने मवेशियों को बांध रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ का कहर : सड़कें डूबने से आवागमन बाधित, पशुओं के चारे पर संकट बुधवार को गंगा नदी एवं चानन बहियार का पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.