Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...गंगा का पानी फैलने लगा दियारा क्षेत्र में, बढ़ी परेशानी
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के कई भागों में पानी का फैलाव अब काफी तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की कई सहायक नदियों में ओवरफ्लो हो रहा पानी अब खेतों, बहियार, गांवों और टोलों तक पहुंचने लगा है। कई लोगों के घरों और दरवाजों में भी पानी घुस गया है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। रामनगर, अठनिया, माधोपुर, लछन टोला, मोहनपुर सहित कालीप्रसाद और एकचारी आदि इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। टपूआ दियारा में चारों ओर से पानी फैलने के कारण यह क्षेत्र टापू जैसा बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अब धीमा कटाव भी हो रहा है और कहीं-कहीं धंसाव भी दिख रहा है। पूर्वी दियारा के बाबूपुर और बाखरपुर में भी पानी का फैलाव काफी तेज हो गया है, जिसकी वजह से लोग अभी से बचाव के प्रयासों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.