भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से पीरपैंती में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शायद ही कोई मुख्य सड़क, प्रधानमंत्री सड़क, एनएच, फोरलेन या फिर गांव-देहात व दियारा क्षेत्र की कोई सड़कें व पगडंडी बची हो, जिसमें जलभराव और कीचड़-फिसलन न हो। इस अनवरत जारी बारिश से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। साथ ही जितनी भी सहायक नदियां हैं, वे भी ओवरफ्लो होकर गांव की ओर तेजी से प्रवेश करने लगी हैं। जिससे दियारा क्षेत्र के लोग आशंकित हैं। उनका कहना है कि यदि पानी बढ़ने की रफ्तार यही रही तो बाढ़ से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशत यही कारण है कि कहलगांव के नवनियुक्त एसडीएम राकेश रंजन कुमार ने योगदान के साथ ह...