Bhagalpur News: बाढ़ का कहर..नाबालिग लड़की पानी के तेज धार में बही, खोज जारी
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बाखरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक में नवनिर्मित पुल के पास स्नान करने के क्रम में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की असंतुलित होकर पानी की तेज धार में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। समाचार संप्रेषण तक वह बरामद नहीं हो सकी है। पूर्वी पंचायत के मुखिया पिंटू यादव ने बताया कि खोजबीन जारी है। जबकि बाखरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया अंबिका मंडल ने बताया कि तेज धार में बहने वाली नाबालिग लड़की मेरे पंचायत के राजेंद्र मंडल की पुत्री है। सीओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.