भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंगा, कोसी, चानन व बदुआ नदी समेत अन्य छोटी नदियों के किनारे बने तटबंध और बांध पर लगे पेड़-पौधों की देखभाल नहीं हो रही है। विभिन्न कारणों से तटबंध व बांध पर लगे पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। जिले में सबसे अधिक तटबंध नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी के किनारे बने हैं। इन तटबंधों पर हाल के दिनों में पौधरोपण काफी कम संख्या में हुई है। वहीं पुराने बांध पर लगे कई पौधे समय के साथ-साथ पेड़ में तब्दील हो रहे हैं। वहीं कई पौधे बाढ़ व कटाव मे कटकर बह गए हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले में तटबंध किनारे भी नजर नहीं आती हरियालीपेड़ पौधों को नुकसान बीते वर्ष गोपालपुर के सैदपुर तटबंध में तेज कटाव के कारण नदी और बांध के बीच बनी दर्जनों झोपड़ी और पेड़-पौधे कटाव की भेंट चढ़ गए। वही...