Bhagalpur News: बाईपास थाना से ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर जब्त
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना की पुलिस ने ओवरलोड सीमेंट लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रेलर को पकड़ा और परिवहन विभाग को सूचित कर उन पर जुर्माना लगवाया। तीनों ट्रैक्टर-ट्रेलर पर लगभग 200-200 बोरी सीमेंट ओवरलोड लदी हुई थी, जबकि नियमों के अनुसार ट्रैक्टर पर अधिकतम 100 बोरी ही लादने का प्रावधान है। ये सभी ट्रैक्टर रेलवे स्टेशन टिकाने (जगदीशपुर ट्रैक प्वाइंट) से सुल्तानगंज सहित अन्य जगहों की ओर जा रहे थे। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि जुर्माना जमा करने के बाद तीनों वाहनों को थाना से छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.