Bhagalpur News: बाइक की धक्के से वृद्ध की मौत, तीन घंटे जाम रहा एकचारी-महगामा पथ
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी-महगामा मुख्य पथ पर भोलसर जलमीनार के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से भोलसर गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एकचारी-महगामा मुख्य पथ जाम कर दिया। सुबह करीब नौ बजे सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, नरेश सिंह शनिवार की देर शाम भोलसर जलमीनार के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.