Bhagalpur News: बाइक और टोटो में टक्कर, तीन लोग घायल
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के दिलगौरी में मंगलवार की सुबह एक टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक एवं टोटो पर बैठे दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल बाइक चालक ब्रजेश पासवान (40 वर्ष) उदयपुर, नया रामनगर, मुंगेर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाया गया। जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर, टोटो पर सवार घायल यात्री में से एक यात्री रेशमी देवी (30 वर्ष) मिरहट्टी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज रेफर किया गया। जबकि एक अन्य घायल लुटन राम (62 वर्ष) को परिजन इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में लेकर चले गए। सुल्तानगंज पुलिस ने टोटो एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.