भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र। खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में गंगा तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 और 9 पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी घुसने के बाद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कई परिवार अपने मवेशियों को भी साथ लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों ने थाना-बिहपुर से महादेवपुर घाट जाने वाले पुराने रेलवे बांध के ऊंचे हिस्से पर अस्थायी डेरा डाल लिया है। बांध के एक तरफ विस्थापित परिवारों की भीड़ है तो दूसरी तरफ दूर तक फैला गंगा का पानी बाढ़ की भयावहता बयां कर रहा है। ग्रामीण प्रमोद मंडल ने बताया कि बाढ़ इतनी तेजी से आया कि लोगों को घरों से सामान निकालने का पर्याप्त समय तक नहीं मिला। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर औ...