Bhagalpur News: बांका के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 46 बीएसएनएल टावर 4 जी में अपग्रेड
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर डिविजन के अंतर्गत आने वाले सुदूर, जंगली और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। दूरसंचार विभाग द्वारा भागलपुर डिविजन के 46 बीएसएनएल टावर को 2जी से 4जी नेटवर्क में सफलतापूर्वक अपग्रेड कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद अब तक बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधाओं से वंचित सुदूर इलाकों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को उच्च स्तरीय कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने लगी है। भागलपुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र नहीं होने के कारण, इस अपग्रेडेशन अभियान का सबसे बड़ा और प्रत्यक्ष लाभ बांका जिले को मिला है। बांका के दुर्गम पहाड़ी, घने जंगल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पुराने टावर को अत्याधुनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.