भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में सुईया पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिपराडीह गांव से 28 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मंती मरांडी, पति स्वर्गीय जयपाल टुडू, निवासी पिपराडीह गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुईया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक खुशबू सिंह, दिनेश राम एवं पुलिस बल द्वारा अवैध शराब कारोबारियों तथा विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया और उसके पास से 28 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं ...