भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। एक संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार से जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। विभिन्न विभागों एवं संस्थानों की ओर से स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। स्वच्छता अभियान के दौरान साफ-सफाई के महत्व और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी लोगों को दी जाएगी। अधिकारियों...