भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।सुईया थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर अवर निरीक्षक मोहम्मद मोहिज अहमद और अवर निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बघैला गांव निवासी मोहरील पंडित तथा दयाल हेंब्रम को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने हबड़ीडीह गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे बुधु दास को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा ...