Bhagalpur News: बांका : सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, वाहन की चपेट में आने की आशंका
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से जितेद्र झा की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। बांका थाना क्षेत्र के झीरवा के समीप सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.