भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट सुईया थाना क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर क्षेत्र में हंगामा और उत्पात मचा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद सुईया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक को नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लिया और थाना लाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस...