भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।शंभूगंज प्रखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के भू-संपदा प्रभारी राहुल सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मंसूर अहमद औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर संगठन की कमान संभालेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या ...