भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।शंभूगंज प्रखंड की लौगांय पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने मुखिया के आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने अपनी माता के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कई पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत महिला का स्वभाव सरल एवं धार्मिक था। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शाम...