Bhagalpur News: बांका : रात्रि गश्ती में विदेशी शराब लदा स्कॉर्पियो वाहन जब्त
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब लदे एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की घेराबंदी कर उसे कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस वाहन को थाना ले आई है और मामले की जांच में जुट गई है। शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल लोगों की पहचान के लिए भी कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.