Bhagalpur News: बांका : रजौन में बहियार से लगातार सबमर्सिबल चोरी
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: रजौन से संतोष कुमार की रिपोर्ट रजौन प्रखंड क्षेत्र में बहियार से समर्सिबल पंप चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए समर्सिबल पंप चोरों के निशाने पर हैं। रात के अंधेरे में चोर खेतों में पहुंचकर समर्सिबल पंप एवं उससे जुड़े सामान को निकालकर ले जा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से बहियार क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह खेत गांव से दूर होने के कारण रात में निगरानी करना संभव नहीं होता है। ऐसे में चोरों को मौका मिल जाता है। किसानों ने चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.