Bhagalpur News: बांका : यात्री बस से करीब 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध थाना कटोरिया के थानाध्यक्ष जीवस कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बस से करीब 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद होने की बात बताई जा रही है। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही यात्री बस को जब्त कर लिया गया है। मामले में बस एवं वाहन मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.