Bhagalpur News: बांका : महंगाई और बिजली संकट के खिलाफ भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय घेराव आज
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका। महंगाई और बिजली की समस्या को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनता परेशान है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर असर पड़ा है। वहीं, कई इलाकों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से घेराव कार्यक्रम में शामिल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.