भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा भेड़ामोड़ नेशनल हाईवे 333 ए मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क पार कर रही एक बच्ची बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। विक्रमपुर निवासी पंकज ठाकुर की बच्ची आशिका कुमारी गुरुवार सुबह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। गंभीर स्थित में उसे पहले पंजवारा अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद बाराहाट अस्पताल रेफर कर दिया गया,लेकिन उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बांका सदर हास्पिटल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की टक्कर से बच्ची हुई जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...