Bhagalpur News: बांका : बंगाली टोला में बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो युवक जख्मी
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका निज संवाददाताअमरपुर शहर के बंगाली टोला में रविवार की देर रात करीब ढाई बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार अमरपुर के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रात के समय दोनों युवक अपने-अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान बंगाली टोला के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.