Bhagalpur News: बांका : पूर्व विधायक जनार्दन मांझी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: बांका, एक संवाददाता। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय जनार्दन मांझी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जदयू कार्यालय शंभूगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे। इस अवसर पर उनके राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान तथा गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि जनार्दन मांझी सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.