भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव आज पाण्डेयडीह स्थित काली मंदिर में आयोजित काली पूजा मेला तथा कलुहा नदी छठ घाट का निरीक्षण करेंगे। विधायक के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय लोगों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान विधायक पूजा मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों को देखेंगे। छठ महापर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। विधायक के दौरे की सूचना मिलने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: दीपावली के बाद छठ महापर्व की तैयारी शुरू, घाटों की सफाई में जुटे युवा कार्यकर्ताओं ने...