भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। धोरैया प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के प्रकाशन को लेकर ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा के माध्यम से संबंधित पंचायतों में तैयार आवास योजना की सूची को आम लोगों के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को सूची में शामिल लाभुकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्रता को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने पर उसे ग्राम सभा में रखने का अवसर भी दिया जाएगा। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सबलपुर में ग्राम सभा आयोजित, पीएम आवास योजना के 927 लाभुकों की प्रतीक्षा सूची तैयार ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक ...