Bhagalpur News: बांका : दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर, तारा टांड़ और अमगढ़बा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें उनके घर से दबोच लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.