Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर धनकुंड नाथ, भूमभोड़ नाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद कुमार की रिपोर्ट बांका निज संवाददातासावन की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ, भूमभोड़ नाथ समेत विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सोमवारी के कारण मंदिरों में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे। कई श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जल अर्पित किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों की ओर से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर कैलाशना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.